•  

Click here to post query on XBRL

एक्सबीआरएल से संबंधित प्राय: पूछे जाने वाले प्रश्न

1-10 अगला     


एक्सबीआरएल व्यवसाय एवं वित्तीय आंकड़े के इलेक्ट्रॉनिक संवाद की भाषा है जो पूरे विश्व में व्यवसाय रिपोर्टिंग में क्रांति ला रही है। यह व्यवसाय सूचना तैयार करे, उनका विश्लेषण करने एवं संवाद में महत्वपूर्ण लाभ उपलब्ध कराता है। यह वित्तीय आंकड़े की आपूर्ति करे एवं उनका उपयोग करने वाले सभी पक्षों को लागत बचत, अधिक दक्षता एवं परिष्कृत सटीकता तथा विश्वसनीयता प्रदान करता है। एक्सबीआरएल का पूरा नाम विस्तारित व्यवसाय रिपोर्टिंग भाषा है। कई देशों में इसका व्यवहारिक प्रयोग हो रहा है एवं दुनिया भर में एक्सबीआरएल का कार्यान्वयन तेजी से बढ़ रहा है।

एक्सबीआरएल दुनिया भर के लेखाकारों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के मध्य सहयोग की प्रक्रिया से विकसित एक निःशुल्क, रोयल्टी-मुक्त सॉफ्टेवयर है। उन्होंने मिलकर एक्सबीआरएल इंटरनेशनल बनाया जिसके 650 सदस्य है जिसमें वैश्विक कंपनियां लेखांकन, तकनीकी, सरकारी एवं वित्तीय सेवा निकाय शामिल है। एक्सबीआरएल एक्सएमएल पर आधारित एक ओपने स्पेसिफिकेशन है और रहेगा जिसे कई लेखांकन एवं विश्लेषण सॉफ्टवेयर टूल्स एवं अप्लीकेशन्स में अंतर्विष्ट किया जा रहा है।

एक्सबीआरएल व्यवसाय रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण के सभी चरणों में महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है। ये लाभ स्व-चलन, लागत बचत, आंकड़ों के तीव्र, अधिक निर्भर योग्य एवं बेहतर रख-रखाव, बेहतर विश्लेषण एवं सूचना की बेहतर गुणवत्ता तथा निर्णय निर्माण में प्राप्त होते हैं। एक्सबीआरएल वित्तीय आंकड़ा के उत्पादकों एवं ग्राहकों को अपने संसाधनों को मंहगी मानवीकृत प्रक्रियाओं जिसमें आंकड़ों की तुलना करने, एकत्रित करने एवं पुन: प्रविष्टि करने में बहुत समय लगता है, से हटाने में समर्थ करता है। वे अपने प्रयास विश्लेषण पर केन्द्रित करने में समर्थ होते है जिसमें एक्सबीआरएल सूचना को सॉफ्टवेयर की मदद से वैध किया जाता है एवं प्रक्रिया में लाया जाता है। एक्सबीआरएल एक लचीली भाषा है जिसका प्रयोग विभिन्न राष्ट्रों एवं उद्योगों में रिपोर्टिंग के सभी वर्तमान पहलुओं के समर्थन के लिए होता है। इसकी विस्तृत प्रकृति इसे किसी विशिष्ट व्यवसाय अपेक्षाओं, एकल संगठन स्तर तक, के अनुरूप ढ़ालने में मदद करती है।

सभी प्रकार के संगठन एक्सबीआरएल का प्रयोग व्यवसाय एवं वित्तीय सूचना के संचालन में लागत में कमी एवं कुशलता में सुधार के लिए कर सकते है। क्योंकि एक्सबीआरएल विस्तृत एवं लचीला है अत: इसे विभिन्न अपेक्षाओं के अनुरूप ढ़ाला जा सकता है। वित्तीय सूचना आपूर्ति श्रृंखला के सभी भागीदार इसका लाभ उठा सकते है चाहे वह व्यवसाय आंकड़ा तैयार करने वाला हो या उसका संप्रेषण करना वाला या प्रयोक्ता हो।

एक्सबीआरएल निश्चित ही व्यवसाय वित्तीय सूचना के अभिलेखन, एकत्रीकरण एवं संप्रेषण का मानक तरीका बनेगा। विभिन्न व्यवसाय उद्देश्यों के लिए इसका पूरे विश्व में प्रयोग असंभावी है, चाहे संबंधित राष्ट्र की भाषा कोई भी हो। इससे कुशलता में महत्वपूर्ण लागत बचत होगी, कंपनियों, सरकारों एवं अन्य संगठनों की प्रक्रिया में सुधार होगा।


एक्सबीआरएल एकरूप आंकड़ों एवं उन आंकड़ों की जो अलग हो की पहचान द्वारा तुलना में मदद करता है। कंप्यूटर इस सूचना को प्रोसेस कर सकता है एवं पूर्व परिभाषित तथा सामान्य रिपोर्ट दोनों ही तैयार कर सकता है।

नहीं। एक्सबीआरएल मात्र सूचना की भाषा है, यह विभिन्न मानकों के अधीन दिए गए आंकड़ों को सही-सही रूप में प्रतिबिंबित करता है - उनमें कोई परिवर्तन नहीं करता है।

एक्सबीआरएल वित्तीय विवरण सूचना की उपयोगिता में वृद्धि करता है। इससे विश्लेषण एवं अन्य उद्देश्यों हेतु वित्तीय आंकड़ा को पुन: प्रविष्टि करने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी। एक्सबीआरएल में अपने आंकड़े देकर कोई कंपनी निवेशकों एवं अन्य अंशधारकों लाभ प्रदान कर सकती है एवं अपना प्रोफाइल बढ़ा सकती है। इससे विनियामकों, लेनदारों एवं वित्तीय सूचना के अन्य ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा कर सकता है जो कि लगातार एक्सबीआरएल में रिपोर्टिंग की मांग करते रहे है। इससे व्यवसाय संबंधों में सुधार होगा एवं कई अन्य लाभ प्राप्त होंगे।
एक्सबीआरएल को पूर्णत: स्वीकार करके कंपनियां स्वत: आंकड़ा संकलन कर सकती है। उदाहरण के लिए कंपनी के विभिन्न प्रभागों से प्राप्त विभिन्न लेखांकन प्रणालियों के आंकड़ों को तेजी से सस्ते में एवं कुशलतापूर्वक संकलित किया जा सकता है। उदाहरणार्थ, किसी कंपनी का वित्त प्रभाग तेजी से एवं भरोसेमंद तरीके से आंतरिक प्रबंधन रिपोर्ट, प्रकाशन हेतु वित्तीय विवरण, कर एवं अन्य विनियामक फाइलिंग के साथ-साथ लेनदारों के लिए क्रेडिट रिपोर्ट जेनरेट कर सकता है। न सिर्फ डाटा हैण्डलिंग को समय लगने वाले एवं गलितयांरहित बनाकर स्वत: प्रक्रियारत बनाया जा सकता है, बल्कि सत्यता हेतु सॉफ्टवेयर द्वारा आंकड़ों की जांच की जा सकती है।
एक्सबीआरएल दो दस्तावेजों - टेक्सोनॉमी एवं इन्सटान्स दस्तावेज - की मदद से आंकड़ों को पढ़ने योग्य बनाता है। टेक्सोनॉमी विनियामक अपेक्षाओं के आधार पर तत्वों एवं उनके आपसी संबंधों को परिभाषित करता है। विनियामक द्वारा विहित टेक्सोनॉमी का प्रयोग कर कंपनियों को अपने रिपोर्ट तैयार करने होते है एवं वैध एक्सबीआरएल इन्सटान्स दस्तावेज जेनरेट करना होता है। मैपिंग प्रक्रिया का अर्थ है कंपनी द्वारा प्रतिवेदन में दिए गए संकल्पनाओं का टेक्सोनॉमी में संगत तत्वों से मिलान करना। टेक्सोनॉमी से एक्सबीआरएल टैग लगाने के अतिरिक्त मापन की इकाई, आंकड़ा की अवधि, रिपोर्टिंग की माप आदि जैसी सूचनाएं भी इन्सटान्स दस्तावेज में सम्मिलित करनी अपेक्षित होती है।

एक्सबीआरएल में वित्तीय विवरण तैयार करने के कई तरीके हैं:

  • एक्सबीआरएल समर्थित लेखांकन सॉफ्टवेयर उत्पाद उपलब्ध किए जा रहे हैं जो कि एक्सबीआरएल रूप में आंकड़ों के निर्यात में मदद करेंगे। ये उपकरण प्रयोक्ताओं को लेखाओं के चार्ट एवं अन्य आंकड़ों को एक्सबीआरएल टैग में मैप करने में मदद करते हैं।
  • विवरणों को इस उद्देश्य हेतु डिजाइन किए गए एक्सबीआरएल सॉफ्टवेयर टूल्स की मदद से एक्सबीआरएल में मैप किया जा सकता है।
  • लेखांकन डाटा बेस से आंकड़ों को एक्सबीआरएल फार्मेट में परिवर्तित किया जा सकता है। किसी लेखांकन सॉफ्टवेयर विक्रेता के लिए एक्सबीआरएल अप्रयोग करना अनिवार्य नहीं है; तृतीय पक्ष उत्पाद आंकड़ों को एक्सबीआरएल में परिवर्तित कर सकते है।
  • कई अप्लीकेशन्स आंकड़ों को विशिष्ट फार्मेट में एक्सबीआरएल में परिवर्तित कर सकते है। कोई कंपनी विशेष कौन सा रास्ता अपनाती है यह अन्य कारकों के साथ-साथ उसकी अपेक्षाओं एवं लेखांकन सॉफ्टवेयर तथा उसकी द्वारा प्रयुक्त वर्तमान प्रणाली पर निर्भर करता है।